कोतवाली में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को खेलकूद, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व, रंगोली, चित्रकला का विषय नशामुक्ति (फूल साइज के चार्ट पेपर ) एवं खेलकूद कुर्सी दौड़ जिसमें उक्त सभीबप्रतियोगिताओ का आयोजन अपने संस्था से कराकर प्रथम एवं द्वितीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों का नाम गत दिवस उपलब्ध कराने हेतु सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है, जिसमें सभी विद्यालयों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।
बाल सुरक्षा सप्ताह में सारणी के अनुसार आज दिनांक को स्कूली छात्रों को गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम, पास्को एक्ट, नशा मुक्ति की जानकारी दिया गया। जिसमे दिनांक 14 एवं 15 नवंबर को आदर्श कन्या विद्यालय बैकुंठपुर के कुल 700 बालिकाओं व शकुंतला स्कूल की 250 बालक-बालिकाओं को गुड़ टच बैड टच, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, जेजे एक्ट, व नशा मुक्ति के संबंध में कोरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में निजात अभियान की संपूर्ण जानकारी भी बच्चों को दिया गया। बाल सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर दिनांक 20.11.2021 को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा पुरस्कार हेतु स्थान व समय की सूचना पृथक से दी जावेगी।

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours