मतदाता जागरूकता अभियान, 75 छात्राओं का सूची में नाम जोड़ने भरवाया फार्म

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा.ॅ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो. एमसी हिमधर के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में महाविद्यालय में गत दिवस मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जिसमें पूजा राजवाड़े, कैम्पस एम्बेसडर (स्वीप) शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं सविता, रीनू, किरन, विद्या सिद्दी चांदनी ने महाविद्यालय में विशेष अभियान चलाया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 75 छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरवाया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को एक जागरूक मतदाता के अधिकार एवं उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही उन्हें अपने घर एवं आस-पास के लोगों को जागरूक करने तथा किसी का नाम यदि मतदाता सूची में न जुड़ा हो तो उसे फार्म 6 भरने हेतु प्रेरित करने को कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, बिक्की राम, नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, जिज्ञासा पटेल, अमरनाथ, विपीन सिंह, हेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, बिनयामिन लकड़ा एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours