Baikunthpur @ Tahkikat News
नए वैरिएंट के सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट का पता लगा है। यही नहीं इस वैरिएंट के तेजी से फैलने की आशंका ने भारत समेत पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है।
दरअसल कोरोना का ये नया वैरिएंट अब तक 30 बार अपना रूप बदल चुका है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी काफी चिंता का विषय है। गुरुवार को इससे जुड़े 22 मामलों की पुष्टि की है लगातार म्यूटेट हो रहे इस वैरिएंट ने WHO के साथ वैज्ञानिकों की भी टेंशन बढ़ा दी है।
दक्षिण अफ्रीका में सेंटर फॉर एपिडेमिक रिस्पांस एंड इनोवेशन के निदेशक प्रोफेसर ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने कहा, ‘यह काफी अलग तरह का म्यूटेंट है, जो तेजी से फैल रहा है. इस वेरिएंट ने हमें चौंका दिया है।
वहीं भारत में इस वैरिएंट को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। खास तौर पर बाहर से आने वाले यात्रियों को पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours