इसी माह होगा केल्हारी, पटना व कोटडोल में महाशिविर……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में शासकीय योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निरस्त व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों की पुनर्समीक्षा एवं निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक सोनहत और खड़गवां विकासखण्ड में शिविर का आयोजन किया गया है, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों के आवेदन लिए जा रहे हैं और यथा संभव मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में आगामी 24 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक महाशिविर आयोजित होंगे।

विकासखण्डवार आयोजित होंगे शिविरों


24 दिसम्बर को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केल्हारी, 28 दिसम्बर को विकासखण्ड बैकुंठपुर के अंतर्गत मोटल चिरगुड़ा, पटना और 31 दिसम्बर को मिनी स्टेडियम कोटाडोल में सुबह 10.30 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन शिविरों में निरस्त सभी व्यक्तिगत वन अधिकार दावों की पुनर्समीक्षा एवं निराकरण किया जायेगा। इसके साथ ही नवीन वनाधिकार पत्र आवेदन, जाति प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन एवं आवश्यक उपकरण का वितरण करने, प्राप्त शिकायतों को निराकरण और दिव्यांगता पेंशन हेतु आवेदन, विद्युत विहीन ग्रामों, शासकीय संस्थाओं में सौर ऊर्जा उपकरण लगाने, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हेण्ड पंप खनन, राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त जन शिकायतों का निराकरण तथा नवीन राशन कार्ड के नये आवेदन भी लिये जायेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours