Baikunthpur @ Tahkikat News
न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में षिक्षकों के समक्ष बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थिया द्वारा पोषण आहार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देष्य विद्यार्थिया द्वारा पोषण आहार के बारे में जागरूकता और तैयारी प्रदान करना था। छात्रों ने कुपोषण आहार, गर्भावस्था में आहार, रक्तल्पता (एनीमिया) उच्चरक्तचाप में विभन्न प्रकार के आहार तैयार किए गये। विद्यार्थियों ने आहार के उपयोग, खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्यों और डाईट चार्ट योजना के बारे में बताया।
तथा पोषण तत्वों के कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया एवं उसके उपचार व बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हम सभी को संतुलित आहार लेना चाहिए जिससे हम विभिन्न प्रकार के बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के सभी छात्र और कर्मचारी पोषण आहार कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित थे।
कार्यमक्रम मुख्य अतिथि डॉ. राकेष कुमार शर्मा एवं डॉ. प्रिंस जायसवाल के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या अजंना सेमुएल एवं उप प्राचार्या तितिक्षा राज सहायक प्राध्यापक निहा नैन्सी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन समस्त नर्सिंग फेकल्टी के द्वारा किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours