Baikunthpur @ Tahkikat News
नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा क्षेत्र अंतर्गत होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान जागव बोटर कार्यक्रम के तहत जाबो मशाल रैली निकाली गई । रैली मुख्य मार्ग से होते हुए वार्ड कर्मण 7 एवं 8 पर पड़ने वाले रूपनगर (गौरव पथ) में भ्रमण की, रैली के साथ साथ जाबो रथ चल रहा था जिसमे मतदाता जागरूकता गीत गाया जा रहा था। भ्रमण के दौरान वोट करें गर्व करें के नारे लगते रहे। मशाल रैली में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शर्मा, अनामिका, शशि श्रीवास्तव, आलोक चक्रधारी तथा नगरपालिका के कर्मचारी व नागरिक शामिल थे। राकेश शर्मा के द्वारा उपस्थितजनों को नैतिक मतदान के महत्व के विषय मे बताया गया तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जारी अपील को वितरित किया गया।
मतदान से 48 घण्टे पहले शुष्क दिवस घोषित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए मतदान समाप्ति हेतु निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व अर्थात 18 दिसम्बर शाम 5 बजे से 20 दिसम्बर को मतदान समाप्ति तक नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के आम निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट तथा विदेशी मदिरा दुकान बैकुण्ठपुर एवं विदेशी मदिरा दुकान चरचा कॉलरी बंद रखने हेतु आदेष जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त मतदान अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
as

+ There are no comments
Add yours