बारिश और शीत लहर में ठंड से ठिठुरे लोग…………दोपहर में जमकर बरसे बदरा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

क्षेत्र में भीषण शीत लहर और बारिश के चलते बढ़ी ठंड से लोग बेहाल हैं। रविवार सुबह से बिगड़ा मौसम और सोमवार की रात से हो रही बारिश का असर मंगलवार को पूरा दिन ठंड से लोग परेशान रहे तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकली है। मंगलवार पूरा दिन जहां धुंध छाई रही । तकरीबन पूरे जिले में सोमवार पूरी रात बारिश होती रही ।
सर्दी से बचाव के लिए पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सड़कों के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे व बारिश की मार से किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। बारिश के कारण आवागमन करने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चल रही हवा से कड़ाके की ठंड व शीत लहर का कहर पूरा दिन जारी रहा।

किसानों की चिंता बढ़ी

बारिश और कोहरे के चलते किसान खासे परेशान हैं। बूंदाबांदी व कोहरे की मार सरसों व अरहर की फसलों के लिए अभिशाप बन सकती है। किसानों का कहना है कि यदि कोहरे व बारिश का दौर लंबे समय तक चला तो फसलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। कोहरा व बूंदाबांदी सरसों, अरहर व आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। खेतो में जमा पानी अब सूखने में पखवाडे भर लगने से फसल समाप्त होना तय है। खासकर निचले ईलाको में।

सब्जी फसल को फिर नुकसान

मौसम में अचानक आए बदलाव का असर चना, गेहूट, दलहन और सब्जी फसल पर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम की वजह से पखवाड़े भर के भीतर सब्जी फसल को दूसरी बार नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग ने आगे भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। रविवार शाम मौसम में आए बदलाव का असर सोमवार को भी देखने को मिला। सोमवार की रात बारिश की रफ्तार तेज रही। थी। बेमौसम बरसात की वजह से सब्जी फसल को एक बार फिर नुकसान पहुंचा है। पखवाड़े भर पहले हुई बारिश में चना, गेहूं सहित सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बारिश की वजह से टमाटर,सेमी,गोभी,भाटा,पत्ता गोभी सहित सब्जी की अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानो का कहना है कि टमाटर प्रीमच्योर हो जाएगा। वहीं कीट प्रकोप की वजह से सेमी,गोभी सहित अन्य सब्जी फसल खराब हो जाएगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours