जिले में कई सड़कें कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रहे हैं उसमें से एक सड़क बैकुन्ठपुर अमरपुर चिरमिरी की सड़क भी एक ऐसी ही सड़क है जो कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही है वर्तमान में इस सड़क की हालत तो यह हो गई है कि सड़क के किनारे डाली गई गिट्टी को बारिष ने बीच सडक पर बीछा दिया है। गौरतलब हो कि 2013-14 में 9 करोड़ से अमरपुर लक्ष्मनझरिया की यह सडक लगभग 9 किमी सड़क का काम बीते 2 दशक वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने से आज तक नही बन पाया है।
पीडब्लूडी ने सडक बनाई वो भी टूट गई
वही पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा गत वश लाखो से लागत से सिंगल सड़क रिपेयरिंग का काम शुरू कराया । इसके बावजूद 2 साल भी नही हुए कि एक बार फिर इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ कई-कई मीटर तक गिट्टी उखड़ गई है। बैकुन्ठपुर-अमरपुर होते हुए चिरमिरी पहुंच सड़क वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने से 10 साल से सड़क का काम अधूरा है। विभाग ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 36 फिट चौड़ाई की मंजूरी चाहिए, जबकि वन विभाग द्वारा 16 फिट की अनुमति दी जा रही है। करीब 16 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण करने टेंडर प्रक्रिया कर ठेका दिया था। गौरतलब हो कि उस समय सड़क चौड़ीकरण कार्य में 4 करोड़ 34 लाख खर्च कर दिए थे। इसके बाद वन विभाग ने सड़क चौड़ीकरण कार्य पर आपत्ति लगा दी। तक से मामला अटका पडा है।
as


+ There are no comments
Add yours