ढाई महीने बाद पत्नी का हत्या का आरोपी का कंकाल जंगल में मिला ……………

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ चिरमिरी

ढाई महीने बाद पत्नी का हत्या का आरोपी का कंकाल जंगल में मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी भोरेलाल जो वेस्ट चिरमिरी पोड़ी के वार्ड नं 3 गढ्ढा दफाई का है जो लगभग दो महीने पहले अपनी पत्नी को टांगी से वार करके जंगल की तरफ फरार हो गया था जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसमें पोड़ी पुलिस के द्वारा जंगल में उसकी काफी खोजबीन किया गया लेकिन पता नहीं चल पाया ।

जिसमें आज भुईतुर्रा पहाडी नाला जंगल जो 12 न. खदान को पास उसका कंकाल मिला है जो‌ कि जिसमें मृतक के भाई मोहरलाल ने उसके सफ़ेद रंग के स्वेटर और पेंट से उसकी पहचान की है।

जिसमें सरगुजा रेंज के वरिष्ठ फारेसिक वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ एस .के . सिंह के साथ नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह पोड़ी थाना‌ प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे जहां शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक विनय कुमार तिवारी आरक्षक मोहम्मद शाहबाज, निर्भय सिंह, सुनील रजक,रवि काशी ,रियाजुद्दीन समेत मौके स्थल पर पहुंचे है ।

सुनील सिंह थाना प्रभारी पोड़ी”मामले में उसकी काफी खोजबीन किया जा रहा था जिसमें आज जानकारी मिली है कि भुईतु्र्रा जंगल में कंकाल मिला है जिसमें मौके पर फारेसिक वैज्ञानिक अधिकारी को भी बुलाया गया है मृतक के भाई ने स्वेटर और पेंट से उसकी पहचान की है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours