सड़क हादसे में आरटीओ अधिकारी को लगी चोटें…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में पदस्थ जिला परिवहन अधिकारी अनिल भगत सोमवार बैकुंठपुर आने के दौरान शाम को 4 बजे के आसपास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार को उनके वाहन से ठोकर लगी । जिसे भी चोटे आई हैं । इस दौरान जिला आरटीओ अधिकारी का शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 एएफ 9909 बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई ।

इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी को शरीर के कई हिस्सों में हल्की चोटें आई हैं । मिली जानकारी में स्वस्थ्य बताये जा रहे हैं। जबकि स्कूटी के परखच्चे उड गये। स्कूटी सवार हल्की चोटे आई। वह भी सुरक्षित बताया जा रहा है। टक्कर के बाद सरकारी कार खाई में पल्ट गई। जिसे बाद में सबंधित थाने में मामले की जानकारी दे दी गई। एवं क्रेन की मदद से अधिकारी की कार निकाली गई जिसकी हालत बेहद खराब नजर आ रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours