विधायक विनय जायसवाल के प्रयास से 10 वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी……..

Estimated read time 1 min read

  • संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर द्वारा आयोजित की जाने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा हेतु मुख्य परीक्षा 2022 के लिए शासकीय मां महामाया नवीन महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया

Baikunthpur @ Tahkikat News

10 वर्षों से छात्रों के द्वारा यह मांग की जा रही थी कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा देने हेतु छात्रों को दूरदराज के केंद्रों में जाना पड़ता था जिसके कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था छात्रों द्वारा 10 वर्षों से यह मांग की जा रही थी कि उनके क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाया जाए छात्रों की मांग को प्राथमिकता से लेते हुए विधायक डॉ विनय जयसवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री जी से बात कर उनके संज्ञान में यह बात लाई जिसे माननीय मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर नवीन परीक्षा केंद्रों में मां महामाया नवीन महाविद्यालय का नाम सूची में दर्ज कराया।

विधायक ने कहा कि अब छात्रों को दूरदराज नहीं जाना होगा उनके लिए परीक्षा केंद्र की स्थापना कर दी गई है छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी विगत 2 वर्षों से करोना काल की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बहुत असर पड़ा है और परीक्षा केंद्र की दूरी होने से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिसका निराकरण कर दिया गया है।

नए परीक्षा केंद्र खुल जाने से छात्रों में हर्ष व्याप्त है और छात्रों द्वारा माननीय उच्च शिक्षा मंत्री और माननीय विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल जी का धन्यवाद किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours