ज्योति मजूमदार सहित अन्य मनोनीत पार्षदो ने ली शपथ — विधायक विनय जायसवाल के अतिथ्य में हुआ शपथ ग्रहण

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में मनोनीत पार्षदो का शपथ ग्रहण नगर पालिका के सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेंद्रगढ़ द्वारा सम्मन्न कराया गया । जानकारी के अनुसार शासन द्वारा मनोनीत पार्षदो के नाम की घोषणा होने के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में ज्योति मजूमदार , गिरधर जायसवाल एवं रोमा चटर्जी को मनोनीत पार्षद (ऎलडर मेन) के रूप में मनोनीत किया गया है।

पांच में से तीन को शपथ :- उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में मनोनीत पार्षद की संख्या पांच है परंतु घोषित सूची में निर्वाचित पार्षद कृष्ण मुरारी तिवारी व अभय बड़ा का नाम आ जाने के कारण फिलहाल तीन मनोनीत पार्षदो को ही शपथ दिलाई गयी।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ॰ विनय जायसवाल , नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर पी चौहान , मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच डी रात्रे , पार्षद अजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि आशीष राय आदि उपस्थित रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours