जानकारी के अनुसार चिरमिरी जीएम कंपलेक्स मुख्यालय के सामने से केवल एक बस का संचालन किया जा रहा है जिसमें बच्चों को ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाया जा रहा है जबकि सामने एक अलग से प्राइवेट स्कूली बस रखा गया है लेकिन उसका संचालन नहीं किया जा रहा है जानकारों की मानें तो उस बस का संचालन बीच-बीच में एक 1 महीने के लिए किया जाता रहा है और पूर्व में हल्दीबाड़ी एनसीपीएच क्षेत्र के लिए उक्त बस का संचालन किया जा रहा था लेकिन फिलहाल एक बस में ही सभी बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह ठुसठुसकर भरकर ले जाया जा रहा है जोकि अमर्यादित एवं लापरवाही का जीता जागता उदाहरण पेश एस ई सी एल प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है।
जब की क्षमता से अधिक बच्चे भर जाने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसमें वर्तमान में एस ई सी एल प्रबंधन के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र में केवल कुछ जगहों पर स्कूल बसों का संचालन किया जा रहा है जिसमें चिरमिरी ओपन कास्ट कुरासिया बरतुगा से एक बस एवं जी एम काम्प्लेक्स से केवल एक बस का संचालन किया जा रहा है जबकि हल्दीबाड़ी एनसीपीएच क्षेत्र वेस्ट चिरमिरी कोरिया कालरी गेल्हापानी डोमनहील क्षेत्र में पुर्व में स्कुल बस का संचालन एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा किया जाता रहा है लेकिन अब एस ई सी एल प्रबंधन केवल टेंडर प्रक्रिया समेत कई बातों में उलझा कर एवं जी एम काम्प्लेक्स मुख्यालय से केवल एक बस का संचालन करके एक बहुत बड़ा दुर्घटना को दावत दे रहा है। जबकि एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक से दूरभाष के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
लिंगराज नायक क्षेत्रीय सचिव एटक यूनियन–मुख्य महाप्रबंधक के डी ओपी में जो उनके अधिकार है उसका प्रयोग करके एक 1 महीने 1महीने के लिए बस लगाया जा सकता है और यह प्रयास करना चाहिए कि बच्चे एवं उनके परिजन को परेशानी ना हो क्योंकि परीक्षा है जो ऑफलाइन होगी ऐसी जानकारी मिल रही है इसमें बस को चलाना चाहिए जहां पर बस नहीं चल रही है टेंपरेरी बस चलाएं स्कूल बस या निजी बस लगाकर बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर लाने का कार्य करना चाहिए
as

+ There are no comments
Add yours