प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर देवराहा बाबा समिति के द्वारा सूर्य महायज्ञ आरंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा का आरंभ बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में होते हुए वापस शिव मंदिर में जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। देवराहा बाबा समिति से मिली जानकारी के अनुसार कलश यात्रा के बाद बुधवार को पंचांग पूजन ब्राह्मण चरण मंडप प्रवेश गुरुवार को मंडप पूजन वेदी शुक्रवार को आरणी मंथन अग्नि स्थापना सूर्य पूजन व हवन प्रारंभ किया जाएगा। शनिवार को मंडप आवाहित देवता पूजन रविवार को रक्त पुष्प सहस्त्रार्चन सोमवार को रक्त चंदन सहस्त्रार्चन मंगलवार को रुद्राभिषेक व ग्रह निवारण पूजा व महाआरती एवं गुरुवार को समापन के अवसर पर पूर्ण आहुति विसर्जन विदाई एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को शाम 6.30 बजे विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान शैलेश शिवहरे कृष्ण बिहारी जायसवाल प्रभाकर सिंह अनुराग दुबे नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे सुभाष साहू पार्षद अन्नपूर्णा सिंह अनिल खटीक आदि मौजूद रहे।
as



+ There are no comments
Add yours