कोरिया जिले में एक बार फिर हाथी ने उत्पात मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ अंतर्गत ग्राम नारायणपुर ग्राम के चटनियापारा में एक आक्रामक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। दो ग्रामीणों के घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने के साथ बाड़ी लगे फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया। बाड़ी में साग-सब्जियों को भी रौंद दिया। मनेन्द्रगढ वनपरिक्षेत्र से अचानक पहुंचे हाथी के कारण पूरे इलाके में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया है। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे हैं पर इकलौते हाथी का कोई लोकेशन न मिलने से परेशान हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह एक भटके हुए हाथी द्वारा गॉव में घुस आने की सूचना मिली, जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी टिम समेत तत्काल मौके पर पहुंचे । वन विभाग की टीम हाथी को भगाने ग्राम नारायणपुर ग्राम के चटनियापारा में अभी भी डटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह हाथी कटघोरा वनमण्डल से होते हुए कोरिया जिले में पहुॅचा है।
अकेले रहता है यह हाथी
यह हाथी ज्यादातर कटघोरा वनमण्डल के विभिन्न इलाके में अकेले विचरण करता है। पहले भी इस हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। समूह से अकेले होने के कारण कई बार यह आक्रामक हो जाता है और काफी नुकसान पहुंचाता है। समूह में न होने के कारण इसका पता भी नहीं चल पाता। अचानक यह किसी भी बस्ती में पहुंच जाता है। रविवार रात भी अचानक यह हाथी मनेन्द्रगए पहुंचा और ग्रामीणों के घरों को तोड़ने लगा। आवाज सुनकर लोग जान बचाकर भागे। क्षेत्र में यह अभी भी डटा हुआ है, इस कारण आसपास के कई गांव के लोग दहशत में हैं।
2 मकान व 1 महिला का पैर तोडा
मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इकलौते हाथी के द्धारा रविवार और सोमवार की दरमियनी रातमें मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र में नारायणपुर ग्राम के चटनिया पारा में दो मकानों के सामने की दीवार को तोड़ डाला एवं मकान से भाग रही एक महिला के पैर को कुचल दिया । जिससे महिला का पैर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया । महिला को प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत बैकुंठपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इस संबंध में रेंजर ने बताया कि हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान हाथी सोमवार को दिन भर आराम करता रहा एवं शाम को इसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए पूरा अमला तैनात किया गया है एवं यह ध्यान रखा जा रहा है कि यहां थी किस ओर जाएगा । हालांकि इकलौते इस हाथी के द्वारा पहली बार मदनगढ़ वन परिक्षेत्र में घुसपैठ किया गया है जबकि इससे पूर्व बीते वर्ष हुआ कोरिया जिले के खंडगवा वनपरिक्षेत्र में भी उत्पात मचा चुका है । इस दौरान बताया जा रहा है कि इकलौता हाथी कटघोरा की ओर से कोरिया जिले में प्रवेश किया है।
18 हाथियों का दल के आने की संभावना
विभाग से मिल रही जानकारी की माने तो मरवाही वनपरीक्षेत्र के आसपास अचानकमार की जंगलसे 18 हाथियों का दल के आगामी दिनों में गौरेला पेंड्रा मरवाही की ओर से होते हुए कोरिया जिले के खंडगवा एवं मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बीते वर्षों में हाथीयो के दल के द्वारा जिले में बड़ी तादाद में उपद्रव की घटनाएं घटनाओं को अंजाम दिया है। इस खबर की आशंका ने ही जिले के दोनों वनमंडलों के कान खड़े कर दिए हैं।
as


+ There are no comments
Add yours