बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहे नामों में अन्नपूर्णा सिंह नगर पालिका अध्यक्ष तो नहीं बन पाई किंतु उन्होंने अपने वार्ड मे काम करके लोगों यह जताना शुरू कर दिया है की पद भले ही ना मिला हो किंतु लोगो ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है । उसके काम में वह किसी प्रकार से कमी नहीं आने देंगे । इस दौरान बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 प्रेमाबाग में साफ सफाई एवं पेड़ों की कटाई पेड़ों पर चुना एवं रंग रोगन का कार्य सहित नाली और बरसाती पेड़ पौधों की साफ सफाई जोऱो पर कराई जा रही है। वहीं पर शिवरात्रि के मद्देनजर प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है वार्ड की पार्षद अन्नपूर्णा सिंह का कहना है कि समाज सेवा का उपदेश लेकर चुनाव लड़ी थी और इस दौरान वे इसमें कहीं भी कोई कमी नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क बिजली पानी सहित साफ सफाई एवं अन्य किसी कार्यों में भी कोताही नहीं बरती जाएगी । आने वाले दिनों में वार्ड नंबर 16 को बैकुन्ठपुर नगर पालिका में आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।
as


+ There are no comments
Add yours