अखिलेश मिश्रा बने बैकुन्ठपुर एसडीओ, जिले में कई इधर से उधर………

Estimated read time 1 min read

राज्य भर के साथ-साथ कोरिया जिलेे के दोनों वनमंडलों में बड़ी फेरबदल देखने को मिल रही है। जिसमें वर्षो से जमंे कई दिग्गजो को इधर से उधर कर उन्हे सरकार होने का अहसास करा दिया गया है। जिसमें वे डिंग हांकते फिरते थे कि उन्हे कोई फर्क नही पडता कि सरकार किसकी है। फेरबदलो में प्रमुख रूप से उप वनमंडलाधिकारी जनकपुर के एस कवर सहायक वन संरक्षक को उप वनमंडलाधिकारी केल्हारी वनमंडल मनेन्द्रगढ स्थानांतरित किया गया है । गोदावरी प्रसाद पटेल सहायक वन संरक्षक काश्टागार अधिकारी वार्डफनगर बलरामपुर वन मंडल से संलग्न संलग्न अधिकारी वनमंडल बैकुंठपुर बनाया गया है। अखिलेश मिश्रा सहायक वन संरक्षक परिक्षेत्र अधिकारी बैकुंठपुर से उप वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैकुंठपुर वनमंडल बैकुंठपुर को पदोन्नति दिया गया है। उत्तम प्रसाद पैकरा सहायक वन संरक्षक उप वन मंडलाधिकारी उत्तर बैकुंठपुर से उप वनमंडलाधिकारी जनकपुर वन मंडल मनेंद्रगढ़ भेजा गया है। जेन ग्रेस कुजूर को बैकुन्ठपुर उत्तर वनमण्डलाधिकारी से बैकुन्ठपुर दक्षिण वन मण्डाधिकारी बनाया गया है। कयास इस बता के लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही वनपारिक्षेत्र अधिकारियो की बडी मात्रा में फेरबदल की जायेगी। इसी बात को लेकर कई परिक्षेत्र अधिकारियो के दौरे रायपुर लगने लगे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours