अभाव से जूझ रही व विभिन्न समस्याओं से सामना करती महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में संपदा महिला मंडल एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह के मार्गदर्शन में श्रीमती ममीता दास ,सुनीता देवांगन ,उषा राजेश ,मीना चौहान ,अर्चना गोलाइट सपना त्रिपाठी व अन्य ने कुरासिया महिला समिति की सावित्री विश्वकर्मा श्याम बाई मीना व द्रोपती को पायदान सिलाई मशीन भेंट कर सार्थक पहल की है इस संबंध में संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह का कहना है कि उनका व उनके सहयोगियों का प्रयास यह है कि कमजोर व मध्यम वर्गीय तथा विभिन्न आर्थिक संकटों का सामना करती महिला समूहों को आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वयं भी स्वालम्बी बनाने की दिशा में उनकी आवश्यकता अनुसार मदद पहुंचाई जाए इसी क्रम में कुरासिया महिला समूह को इस उद्देश्य पायदान वाली सिलाई मशीन भेट दी गई है कि उक्त समिति की महिलाएं जहां सिलाई बुनाई के माध्यम से स्वावलंबी बनेंगी वही इसके माध्यम से अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें भी आर्थिक संकट से बाहर निकालने के साथ-साथ अपने पैरों में खड़ा होने में अहम भूमिका निभाएंगी
as


+ There are no comments
Add yours