संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र अध्यक्षा पूनम सिंह के नेतृत्व में पहाड़ी क्षेत्र पोड़ी के वन क्षेत्रों के बच्चों को सतरंगी उत्साह व पर्व होली धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पिचकारी रंग गुलाल के साथ-साथ मिष्ठान के पैकेटओं का वितरण किया।
जिससे 25 कमजोर परिवार के बच्चे लाभान्वित हुए इस दौरान पूनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जिससे इंसान ही नहीं धरती भी रंगों से रंग जाती है प्रकृति और मन से सीधा संबंध रखने वाला यह पर्व परिवार ही नहीं पूरे समाज के साथ मिलकर मनाया जाने वाला उत्सव है इसको ध्यान में रखते हुए की कोई बच्चा आर्थिक संकट के चलते इस परंपरा और संस्कृति के रंगों से वंचित ना हो जाए संपदा महिला मंडल ने वन क्षेत्रों के बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकता अनुसार पिचकारी रंग गुलाल व मिष्ठान के पैकेट वितरित किए इस दौरान रंजना पांडे सुनीता देवांगन माया सिंह अर्चना गोलाइट शामिल रही

+ There are no comments
Add yours