बैकुन्ठपुर के नगरिय क्षेत्र में लोगो की स्वास्थ्य जॉच के लिए निकली मोबाईल यूनिट……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगमों में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का विस्तार करते हुए आज सोमवार को कोरिया जिला मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए चलित स्वास्थ्य वाहन को पूजा आरती कर नगर पालिका प्रांगण बैकुन्ठपुर से रवाना किया गया। जो बैकुन्ठपुर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगो की स्वास्थ्य जॉच करेगा।

गौरतलब हो कि राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की सफलता को देखते हुए इस योजना का विस्तार अब नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना के विस्तारित स्वरूप का 31 मार्च को शुरुआत किया था। जिसके बाद अब जिला मुख्यालय में इसकी षुरुआत की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने बताया कि ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को उनके घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने पहुॅचेगी। उन्होने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर लिया था।


विदित हो कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर वर्ष 2020 को की गयी थी। पहले चरण में सभी नगर निगमों में मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस के माध्यम से नगर निगम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।

मोबाईल यूनिट को हरी झण्डी दिखाने मौके पर मौजूद संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने कहा कि योजना के तहत आम नागरिकों को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से परामर्श, उपचार, दवाइयां और पैथोलॉजी परीक्षण की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के जरिए षहरी स्लम क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों के लिए अब शिविर आयोजित कर मरीजों को दवा वितरण और लैब टेस्ट फ्री में कराया जायेगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ योजना का शुभारंभ के अवसर पर बैकुन्ठपुर नपाध्यक्षा नविता शिवहरे ने कुमकुम तिलक लगा कर की मोबाईल यूनिट की पूजा अर्चना किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिह चौहान नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव पार्षद भानुपाल अन्नपूर्णा सिंह अनिल खटीक अंकित गुप्ता संजय जयसवाल साधना जायसवाल ललिता सिह रीमा जयसवाल ममता पनिका गोलू गुप्ता सहित पार्षद एल्डरमैन एव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours