नपा उपाध्यक्ष नें लगाया करोड़ों के घोटाले आरोप………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इन दिनों लगातार भू माफियाओं के द्वारा जमीनों में हेराफेरी का मामला सामने आता रहा है किंतु एक नया मामला ऐसा आया है जहां शासन प्रशासन के अधिकारी के द्वारा मिलीभगत करते हुए करोड़ों रुपए का चूना शासन को लगाएं हैं। साथ ही अपना घर भरे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि जो बैकुंठपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले चेरवापारा में बने गेज बांध मे जमीन डुबान के समय जिन किसानों को मुआवजा दिया जाना था उन्हें प्रशासन के अधिकारियों की सुस्त रवैया के कारण अब करोड़ों रुपए मुआवजा देना पड़ रहा है।

उसमें भी प्रशासन के कई अधिकारियों की मिलीभगत के कारण जिन किसानों के द्वारा प्रशासन के अधिकारियों को मुआवजा राशि का आधा दिया जा रहा है। उन किसानों का नाम मुआवजा के सूची में नाम दर्ज किया गया है। वहीं कई किसानों की जमीन को आधा-आधा कर दिया गया है जबकि शासन के द्वारा जारी राजपत्र में स्पष्ट किसानों के रकबा नंबर लिखे हुए हैं।

जिसे कम करते हुए वर्तमान के समय में किसानों का रकबा को आधा कर दिया गया है ऐसे कई किसान हैं जिनके रकबे को आधे से कम हुए हैं तो कई किसानों के रकबे आधे से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में आशीष यादव के द्वारा समस्त दस्तावेज उपलब्ध कर शनिवार को नगर पालिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर शासन प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours