2 सूत्रिय मांगो को लेकर मनरेगाकर्मी हडताल पर……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ मनरेगा महासंघ के आव्हान पर सोमवार 4 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़़ताल पर धरना प्रदर्शन स्थल प्रेमाबाग बैकुन्ठपुर कोरिया जिले के पॉचो ब्लाको के मनरेगाकर्मी मनरेगा महासंघ जिला कोरिया द्वारा की जा रही है। इससे पूर्व जिले के जिला सीईओ एवं सभी जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी गई।

वहीं छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर 4 अप्रैल से आक्रोशित जिले एवं ब्लॉक स्तर के सभी मनरेगा कर्मी (अधिकारी / कर्मचारी / ग्राम रोजगार सहायक) अनिश्चित कालीन हड़ताल / धरना प्रदर्शन पर चले गये । जिसकी सूचना राज्य कार्यालय को संदर्भित पत्र के माध्यम से दिया गया है। जिसके संबंध में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मनरेगा कर्मियों अधिकारी / कर्मचारी / ग्राम रोजगार सहायकों की 2 सूत्रीय मांग रखा गया है।


जिसमें 1. चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जावे। 2. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किये जाने के लिए मनरेगा कर्मचारियों द्वारा कोरिया जिले में हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला कोरिया एवं जनपद पंचायतो के मनरेगा कर्मचारीयों ने ज्ञापन दिया।

बैकुन्ठपुर का प्रेमाबाग स्थित धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों में निशा जयसवाल रोजगार सहायक डबरीपाऱा उषा सिंह चंपाझार ज्योति गुप्ता लेखापाल जनपद बैकुन्ठपुर पूनम लकड़ा लेखापाल जनपद बैकुन्ठपुर सुषमा साहू रोजगार सहायक लक्ष्मी पूर्णिमा पैकरा आमापारा राम कुमारी चारपारा पूर्णिमा चिरकुंडा जूनापारा साधना रोजगार नरेश कुमार विशुनपुर रविकांत भगत मोदीपारा राम राज डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल गुलाब सिंह सुदर्शन सिंह अमर सुरेश कुमार जयप्रकाश सुनील पाल सूर्यभान जुगेश कुमार नरेंद्र नाथ सिंह सुरेंद्र पैकरा अविनाश कुमार राजाराम कमल कांत रघुनाथ अनीता रवि व सरस्वती मौजूद रहे।

.

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours