सीमेंट गिट्टी मिक्सर मशीन चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

थाना बैकुन्ठपुर में गत दिवस को जीतू कश्यप प्रेमाबाग बैकुन्ठपुर निवासी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका हापर सीमेंट गिट्टी मिक्सर मशीन कन्या हाई स्कूल चिल्का के पास सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु रखा था। 4 अप्रैल को अपने मिक्सर मशीन व साइट को देखने गया था तो वहां उसका मिक्सर मशीन नहीं था उसके द्वारा पता तलाश किया गया, नहीं पता चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मिक्सर मशीन को चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।

इस पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात चोर व चोरी गए मिक्सर मशीन का पता तलाश किया गया । तलाश करने के मोटर मैकेनिक व न्यू बस स्टैण्ड में गैंरज संचालक युसूफ खान निवासी बैकुन्ठपुर पर संदेह होने से तलब कर सख्ती से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर छिपाकर रखे मिक्चर मशीन कीमती 1,25000 रुपए का तथा घटना में प्रयुक्त वाहन पिक अप क्रमांक एम पी 65 जी ए 0409 कीमती लगभग 2,00,000 रुपए को जप्त किया गया । आरोपी युसूफ खान पिता इस्लाम खान के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बैकुन्ठपुर तथा उपनिरीक्षक गंगा साय पैंकरा व आरक्षक भानु प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours