शहर में सड़क किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार प्रशासन एवं व्यापारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। स्थिति यह है कि बैंकों या बाजारों में खरीददारी, लेनदारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग मजबूरी में सड़क किनारे या सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़े करते हैं।
इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार व्यापारी जो अपने अपने दुकानों में बिकने वाली सामानों को दुकान के बाहर जमाकर विक्रय के लिए प्रदर्शित करते हैं उन्हें तनिक भी इस बात पर गंभीरता नही रहती। वैसे ही सड़कों की चौड़ाई जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार के स्तर की नहीं है, उस पर भी बिना पार्किंग स्थल के बाजार में ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती।
बैंको के पास भी नही है अपनी पार्किंग
आम तौर पर देखने में आता है कि बाजार से लेकर मेन रोड स्थित बैंक की शाखाओं, शैक्षणिक संस्थाओं व अन्य जगह पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। शहर के यातायात को बिगाड़ने में बेहद गंभीर समस्या बनी अवैध पार्किंग से निबटने के लिए नगर पालिका ने भी कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। बैकुन्ठपुर शहर में करीब एक दर्जन से अधिक बैंक हैं। इनमें से किसी के पास भी अपनी कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
गली मोहल्लो की दुकाने बनी मुष्बिते
वहीं अब मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों तक में मकान बनाए जा रहे हैं। उसी में तीन चार दुकानें खोल दी जाती हैं। जहां आने वाले ग्राहकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती। ग्राहक सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ी करते हैं। जिसके कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। और लगातार वाहन दुर्घटना का भय बना रहता है।
बाईपास बनने के बाद भी नही मिला निजात
गत वर्ष षहर से यातायात का बोझ कम करने खरवत से जमगहना तक बाईपास का निर्माण कराये जाने के बाद भी जिला मुख्यालय को इस समस्या से निजात नही मिल पाया है। बैकुन्ठपुर के एसईसीएल चौक से लेकर ओडगीनाका तक यातायात की व्यवस्था में मूलभूत परिर्वतन नजर नही आ रहा है।
दुकानदार भी कम जिम्मेदार नही
षहर में सबसे बडी समस्या मनासिकता की है प्रषासन के ढिले रवैये के कारण नई सडक के निर्माण हो जाने के बाद भी जुगाड की दुकादारो के द्धारा षहर की सडको पर सबसे अधिक जमा का कारण बना रहे है। सडक में दोनो ओर दुकानें है। खरीदारी करने के लिए आए हुये ग्राहक अपनी दो पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोड में ही खड़ा करते हैं जिसके कारण हर 5 से 10 मिनट में जाम की स्थिति बनती रहती है। इतना संवेदनशील तथा काफी भीड़ भाड़ वाली रोड होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस एवं प्रशासन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours