मोदी सरकार के 8 साल पुरा करने पर गिनाया उपलब्धि….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर बीजेपी के जिला कार्यालय में शुक्रवार एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें केंद्र के अंदर मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को बीजेपी के प्रदेश पिछडा वर्ग अध्यक्ष अखिलेष सोनी ने साझा किया। उन्होनेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व और अनुभव से देश को एक नई दिशा दी है। इस दौरान उन्होने प्रदेष सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। श्री सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 30 मई को आठ साल पूरे होने पर दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद और जनसंपर्क किया जा रहा है। मोदी का मूलमंत्र ही है कि जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसलिए देश में इतनी बड़ी महामारी आने के बाद भी कोई भूखा नहीं सोया और मोदी सरकार ने राशन देकर लोगों को भूखमरी से बचाया।

गिनाया केन्द्र की उपलब्धि
सेवा सुस्वास्था सुशासन और गरीब कल्याण मूल मंत्र पर देश की मोदी सरकार के 8 साल की सफलता को जहां एक ओर बीजेपी बड़े जोर शोर से बता रही है । विगत 8 वर्षों में डीबीटी योजना किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत गरीब कल्याण योजना सौभाग्य योजना उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत अभियान आत्मनिर्भर भारत अभियान खाद्य सुरक्षा रक्षा क्षेत्र में देश का आत्मनिर्भर बनना कोविड-19 प्रबंधन 2014 से पहले एवं 2014 के बाद के अंतरों को बता रही है।

जनता से विमुख नजर आ रहें भाजपाई
देश को कांग्रेस मुक्त करने की योजना में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वरना जहां डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विगत 3 महीने से मोर्चा खोल रखा है और प्रदेश की जनता को रिझाने के लिए तमाम हथकंडे सहित योजनाओं का पिटारा खोल रखा है वहीं दूसरी ओर 15 साल सत्ता का सुख लेने वाली भाजपा के नेताओ पर अभी भी सत्ता के नशा चढा हुआ है। भाजपा संगठन के द्वारा आईना दिखाए दिखाए जाने की जरूरत नजर आ रही है एक ओर जहां महंगाई के मुद्दे पर स्थानीय कांग्रेसी के द्वारा छाती पीट-पीटकर भाजपा को कोसा जाता रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अंदर यह ट्रांसफर उद्योग के रूप में पहचान बनाने के साथ-साथ अवैध रेत उत्खनन रेत के आसमान छूते दाम सहित तमाम प्रकार की शासन की विसंगतियों समेत कांग्रेसी नेताओं पर प्रशासन एवं पुलिस को चलाने के तमाम आरोप लगातार लगते जा रहे हैं किंतु यह आरोप कभी प्रतिपक्ष में बैठी हुई भाजपा ने नहीं लगाया बल्कि जनता के द्वारा लगाया जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के मत्थे नैया पार करने की आश
कोरिया जिले समेत प्रदेश में भाजपा को वापस सत्ता में लौटना है तो शीर्ष पर बैठे ऐसे तमाम नेताओं के संबंध में सोचना होगा और मैदान में जूझ रहे नीचले पंक्ति के नेताओं को एक बार फिर से मजबूती देनी होगी । कोरिया जिले में रेत के मुद्दे पर उग्र आंदोलन का दावा करने वाली भाजपा को सवाल-जवाब के दौरान इस बात का जवाब देते नहीं बना कि उन्होंने ऐसे तमाम मुद्दों पर आज तक किसी प्रकार का आंदोलन या विरोध क्यो नही किया। ऐसे में कोरिया जिले के तीनों विधानसभा मे तीनों सीट पर काबिज होना मुश्किल नजर आ रहा है बेहतर होगा कि बीजेपी आत्म चिंतन कर जनता के बीच जाए ना कि यह मनोवृति बनाकर घर में बैठें कि जनता अपने आप वोट देगी ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours