नौतपा के बाद पंचक में पडी भीष्ण गर्मी ने लोगो को परेशान कर दिया है। शहर में रविवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और भीषण गर्मी व लू की चपेट में शहरवासी परेशान है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी की माने तो बीते सप्ताह में तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घरों से निकलने में कोताही बरत रहे है। 8 जून को शहर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल सूरज ऐसे ही तपाएगा। भीषण गर्मी के कारण वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और घरों से कम ही निकलने की सलाह दी जा रही है।
नौतपा बीतने के बाद बढी गर्मी
जिले में गर्मी का तेवर काम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालत ये हो गई है कि सुबह से देर शाम तक लू चलती रही। आने वाले दिनों में भी गर्मी से निजात मिलने की संभावना कम है। लू चलने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। हालांकि बुद्धवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
10 के बाद मिल सकती है कुछ राहत
मौसम विभाग से आ रही जानकारी की माने तो इस झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को 10 जून तक मुक्ति मिल सकती है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार से बड़ी तेजी के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। साथ ही प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिले में मंगलवार को भी झुलसाने वाली गर्मी जारी रही। बताया जा रहा है कि पष्चिम से आने वाली गर्म हवा के कारण दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। हालांकि बुद्धवार को इस लू वाली हवाओ में तपन थोडा कमी देखने को मिल।
20 से 21 तक मानसून की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इसके चलते संभव है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब कर 16-17 जून को प्रवेष कर सकता है जिसके बाद कोरिया जिले में 20 से 21 तक मानसून प्रवेष करने की संभावना जताई जा रही है।
हल्की वर्षा देगी राहत
मौसम की माने तो एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायल सीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के ऊपर हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इनके प्रभाव से प्रदेष समेत कोरिया जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
as

+ There are no comments
Add yours