जनकपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय शाला एवं व्यक्तिगत
सुरक्षा प्रशिक्षण
कार्यक्रम में सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। विधायक ने
भरतपुर के समस्त
सुंल प्रमुख एवं शैक्षणिक समन्वयकों को शिक्षा सत्र 2022-23 के प्रारंभ
से शैक्षणिक गुणवत्तायुक्त
शिक्षा के लिए स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने व स्कूल में दर्ज
शत-प्रतिशत बच्चों का जाति
प्रमाण पत्र बवाने हेतु निर्देश किया। वहीं विधायक ने जर्जर स्कूल भवनों
के मरम्मत हेतु बीईओ
को तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि
अंकुर प्रताप
सिंह, अवधेश सिंह व एबीईओ, बीआरसी उपस्थित रहे।
विधायक ने बांटे हितग्राहियों को राशन कार्ड
मनेन्द्रगढ़। ग्राम पंचायत बड़वाही में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण
कार्यक्रम में सविप्रा
उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने बड़ी संख्या में हितग्राहियों को राशन
कार्ड का वितरण किया।
विधायक ने कहा कि हमने जो वायदे किए उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के
नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड बनाकर दिया
गया। अब वर्तमान
परिस्थितियों में परिवार बढ़ने और विवाह के बाद परिवार से जो अलग हो रहे
हैं, ऐसे परिवारों को
भी छत्तीसगढ़ सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़कर उनके लिए योजना के तहत राशन उपलब्ध
कराया जा रहा है। हमने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए चाहे वह गरीबी रेखा
के नीचे हों या उसके
ऊपर सभी के लिए राशन कार्ड बनाने का वायदा किया था। उन्होंने यह भी कहा
कि इसके बाद भी
अगर किसी का राशन कार्ड नहीं बन पाया है तो वह भी आवेदन कर सकते हैं।
पात्रतानुसार उन्हें
भी नया राशन कार्ड बना कर दिया जाएगा। हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड
मिलने से उनके
चेहरे खिले नजर आए।
घर-घर जाकर समस्याओं का समाधान कर रहा प्रशासन – विधायक
मनेन्द्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लंबित
छोटी-बड़ी बहुतप्रतीक्षित
मांगों की स्वीकृति कर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। गाँव,
गरीब और किसानों के
विकास के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार वचनबद्ध है।
उक्त बातें सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर स्थित
विश्रामगृह में उपस्थित जनों
को संबोधित करते हुए कही। अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान और मांगों को लेकर
विश्रामगृह में विधायक से मिलने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विधायक ने कुछ
समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया वहीं कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित
अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश में सत्ता
परिवर्तन के बाद काफी
बदलाव आया है। पूर्व में समस्याओं के निराकरण के लिए लोगों को अधिकारियों
के दफ्तरों के
चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब अधिकारी और जनप्रतिनिधि उन तक पहुंचकर यथासंभव
समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours