पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश पर निजात अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है गत दिवस मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो से सूरजपुर की ओर से आनी के रास्ता बैकुन्ठपुर बिक्री करने आ रहे हैं । सूचना पर ग्राम आनी हाई स्कूल के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अभिमन्यु चौरसिया निवासी सासाराम बिहार, मनोज नायक निवासी हररापारा व किशन चौरसिया निवासी ओड़गीनाका बैकुन्ठपुर का रहने वाले बताये। जा रहे हैं तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीली सिरप कोडीन फोस्फेट 100 एम एल 60 सीलबंद हालत में मिली जिसकी कीमती 10500 रुपये और नशीली टेबलेट 120 कीमती 2971 पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एक्स 0275 कीमती 50000 रूपये सहित कुल 63000 रुपए गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बैकुन्ठपुर अश्वनी सिंह उप निरीक्षक कामेश्वर पैकरा, इलियास कुजूर 407 केशव सोनवानी 608 भानु प्रताप 442 दिनेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चोरी के सबमर्सिबल पंप ग्राहक की तलाश में 2 धराये
मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति स्कूटर में दो सबमर्सिबल पंप बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं सूचना पर तत्काल पुलिस बल रवाना कर घेराबंदी कर पकड़ा गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दिलेश्वर निवासी भैयाथान तथा इंद्रदेव सिंह निवासी गिरिजपुर बताये व दोनों पंप को करौंदामुडा से चोरी कर बेंचने लाना बताये उक्त दोनों आरोपियों को चोरी के सबमर्सिबल पम्प रखने के सन्देह पर धारा 41 (1) (4) जा फ़ौ के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तारी बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
as

+ There are no comments
Add yours