कोरिया कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही ईडी जांच के विरोध में जिलाध्यक्ष नजीर अजहर की अगुवाई में कांग्रेस भवन से घडी चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली की अगुवाई करते हुए मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हद तो तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में उतरे तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल को पुलिस घसीट कर ले गई, जोकि निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका डटकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है। आगामी विधासभा चुनावों में जीत के लिए हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है। जिले के हर व्यक्ति तक उन्हें पहुंचना है।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने युवा नेताओं से अपील की कि निजी हित छोड़कर पार्टी हित में कार्य करें, ताकि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, वरिष्ठ नेता व खडगवा ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नगर निगम चिरमिरी के महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, संजीव सिंह, जानू वशिम, शिवांश जैन समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
as


+ There are no comments
Add yours