कोरिया पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने फूका शाह-मोदी का पुतला

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

केंद्रीय मोदी सरकार विपक्ष एवम कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने गैरकानूनी ढंग से हमारे शीर्ष नेता सोनिया गांधी एव राहुल गांधी जी को विभिन्न पुलिस एजेंसियों, ईडी आदि के माध्यम से परेशान करने, प्रताड़ित करने का दुस्साहस कर रही है। जिसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में समस्त कांग्रेसजन उद्वेलित, आक्रोशित एवम आंदोलित है। तीसरे दिन लगातार केंद्रीय पुलिस एजेंसी राहुल गांधी को प्रताड़ित करने अपने दफ्तर का चक्कर लगाने विवश किया हुआ है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय, केंद्रीय एव बड़े नेताओं को भी उनके रोजाना के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने, उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा है और तो और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष आरजीपीआरएस कोरिया मुख्तार अहमद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्ट. अजय सिंह यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर उन्हे न सिर्फ उनके दफ्तर जाने से दिल्ली पुलिस के द्वारा रोका गया बल्कि बहुत ही स्तरहीन एव निहायत अभद्र व्यवहार कर उनके ऊपर अनधिकृत बल का प्रयोग कर उन्हे चोटिल करते हुवे जबरन गिरफ्तार भी किया गया जो हम समस्त पिछड़ा वर्ग कांग्रेसियों का बहुत बड़ा अपमान है। मुख्तार अहमद ने कहा कि हम अपने नेता के ऊपर हो रहे इस अविधिक बल प्रयोग एवम उनके गिरफ्तारी की कठोर निंदा करते है एव प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर जी के आह्वान पर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख़्तार अहमद जिला अध्यक्ष आर जी पी आर एस कोरिया, रविशंकर राजवाड़े प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की उपस्थिति में पुतला दहन कर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कार्यकम में मकसूद आलम, वीरभान सिंह ,एहतेशाम ,उमेश जायसवाल,अजित पांडे इत्यादि काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours