शुक्रवार की दोपहर शहरवासियों को झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, इसके बाद भी रिमझिम बारिश का दौरा जारी रहा। वहीं शाम में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ । हवा के साथ शुरू हुई बारिश भी शहरवासियों के लिए आफत बनी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। पूर्वी क्षेत्रो के ऊपर से द्रोणिक गुजर रही है। यह साउथ छत्तीसगढ़ तक जा रहा है।
मौसम विभाग इसे मानसून की एक्टिविटी बता रहा है। विभाग के अनुसार मानसून मध्यभारत के करीब पहुंचने वाला है। बंगाल की खाड़ी का मानसून पुरे क्षेत्र में बारिश कराता है। वहां पर एक्टिविटी शुरू हुई है जो जिले में बारिश करा रही है। 17 जून तक जिले में मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। साइकलोन बनने के कारण मानसून में थोड़ी देरी हो रही है। वेस्ट बंगाल में एक्टिव हुए मानसून से अच्छी बारिश के आसार हैं।
हीट वेव से मिली निजात
जिले में इस साल गर्मी ने लोगों बेहद परेशान किया है। इस महीने पारा सबसे ज्यादा चढ़ा है पिछले पखवाडे में लगभग 3 दिन को छोड़ दिया जाए तो रोजाना हीट वेव की स्थिति रही है, लेकिन अब लोगों गर्मी से राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के उप हिमालयीन क्षेत्र से अंदरूनी ओड़िशा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस कारण शुक्रवार को बारिश और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा बारिश की गतिविधि बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।
मानसून सक्रिय गिरा तापमान
जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है, जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। गौरतलब है कि कोरिया जिले तक मानसून पहुंच गया है वहीं पर अगले 24 घंटे में पुरे जिले में बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है ।
किसानों का इंतजार खत्म
अंचल के किसान खेती-किसानी में जुट गए हैं। कुछ स्थानों पर खेती जुताई शुरू हो गई है, तो वहीं कई स्थानों पर में जुताई का कार्य शुरू नही हुआ है। किसान खाद, बीज खरीद कर झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई बारिश होने से अब किसानों की उम्मीद जाग गई है। अब तक खेतों में धान की बुआई खुर्रा बोनी चालू हो जानी थी, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण सभी कार्य पेंडिंग है। हालांकि जून का आधा महीना बीत गया है, लेकिन अब तक झमाझम बारिश नहीं हुई। हल्की बारिश से खेतों की प्यास नहीं बुझ पाएगी।
कोरिया जिले में अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
भू अभिलेख शाखा के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 7.4 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.0 मि.मी. औसत वर्षा बैकुण्ठपुऱ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 01 जून 2022 से 16 जून 2022 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 14.4, सोनहत तहसील में 17.9, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 13.1, खड़गवां तहसील में 13.3, चिरमिरी तहसील में 0.9, भरतपुर तहसील में 7.1 एवं केल्हारी तहसील में 5.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
as

+ There are no comments
Add yours