छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया की बैठक पर्यवेक्षक ओंकार सिंह की अध्यक्षता में बैकुंठपुर नगरपालिका के सभाकक्ष में आयोजित की गई । जिसमें उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का तहेदिल से स्वागत किया गया एवं 22 अगस्त से होने वाले अनिश्चित कालीन आंदोलन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में राजस्व, शिक्षा,परिवहन विभाग, पंचायत विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पी डब्लयू डी, पी एच ई,आर ई एस, महिला बाल विकास,कृषि, उद्यानिकी, रेशम, पशु चिकित्सा विभाग, आदि कुल 82 विभागों के पदाधिकारियों व अधिकारी कर्मचारियों ने एक मत 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन आंदोलन हेतु पूर्णतः ताला बन्दी व अपनी पूरी ताकत झोंक देने की बात कहीं । पर्यवेक्षक ओंकार सिंह के द्वारा कहा गया कि शासन को हमारी एकता के सामने झुकना ही पड़ेगा अन्य कोई विकल्प शासन के पास नहीं है । संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत दिवस ही 34 परसेंट डी ए की घोषणा की गई अब हमारी लड़ाई का चतुर्थ चरण आगामी 22 तारीख से है हमारी लड़ाई अब अपने परिणाम की ओर अग्रसर हो रही है
as

+ There are no comments
Add yours