महिनो से पडे गडडो पर नपा ने नही दिया ध्यान तो नेता प्रतिपक्ष ने कराया अपने खर्च पर मरम्मत

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शहर में घटिया इंजीनियरिंग की मिसाल बन चुके गौरव पथ पर लगातार रिपेयरिंग की जरूरत महसूस की जाती रही है। इस पूरे सड़क में जल निकासी का उचित प्रबंध नही होने के कारण आए दिन सड़कें टूटती रहती है खासतौर पर बैकुंठपुर जनपद पंचायत के सामने की हालत यह था कि बीते 5 महीनों से जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सामने गौरव पथ पर कई बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित हो गए थे इस दौरान इस सड़क से मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक गुजरे किंतु किसी की भी नजर जनता की तकलिफ पर नही गया। इस समस्या से अजीज आकर अतंतः बैकुंठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष ने खुद के खर्चे पर गौरव पथ की मरम्मतीकरण का भार उठाया और जनपद पंचायत के सामने के गड्ढों को भरवाया ।

जबकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर गड्ढे होने की वजह से इस सड़क पर बीते 3 दिनों से यातायात रोक दिया गया था बड़ी अजीब विडंबना है इस शहर की जनपद परिसर के पास गौरव पथ में जलभराव रहता है जानलेवा गडडो के साथ जलभराव होने से दो पहिया वाहन सवारों को आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे स्थानीय लोगों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को समस्या से अवगत कराया गया। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा तत्काल सीमेंट बालू गिट्टी और लेबर लेकर जनपद परिसर की दुकान के पास बने गौरव पथ में बड़े से गड्ढे को स्वयं खड़े होकर भरवाया । इस गौरव पथ मैं भीड़ भाड़ हमेशा बना रहता है क्योंकि बगल में ही जिला चिकित्सालय एवं सिटी कोतवाली है और इसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना जाना है । अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और लोगों की सेवा के लिए निर्वाचित हुई हूं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours