नये बस स्टैंड बैकुन्ठपुर में किया साफ सफाई
बैकुन्ठपुर नये बस स्टैन्ड में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर जनता को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हर दिन कोई न कोई सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में बैकुन्ठपुर बस स्टैन्ड यात्री परिसर में भाजपा नेताओ ने अभियान चलाकर लोगों को सफाई को लेकर जागरूक किया । वही पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत क्लीन भारत का सपना साकार हो रहा है । जबकि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू ने नगर के लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, महामन्त्री रमन गुप्ता, भाजपा मंडला अध्यक्ष बैकुंठपुर भानुपाल, महामन्त्री सुभाष साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विपिन जायसवाल, पार्षद अनिल खटीक व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours