इलेक्ट्रिक ट्रेड के अंतिम समेस्टर के सभी छात्रो में रोष
स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक कॉलेज बैकुंठपुर में 31 छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है । मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज बैकुंठपुर में इलेक्ट्रिक ट्रेड के अंतिम समेस्टर में अध्ययनरत छात्रों के परीक्षा परिणाम 20 सितम्बर को जैसे ही ऑनलाइन किया गया । सभी छात्रों के होश उड़ गए । इस दौरान पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत एक ही ट्रेड के सभी छात्रों को प्रायोगिक विषय में अनुपस्थित बता सभी छात्राओं को इस में फेल कर दिया गया। इस संबंध में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को जब इस संबंध में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि यदि एैसा है तो इसे तत्काल सुधरवाया जाएगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी मुख्यालय दुर्ग में जब इस संबंध में शिकायत की गई तो उनका कहना था कि कॉलेज स्तर पर ही या गड़बड़ियां हुए हुए होगी।
जिसके कारण इस तरीके का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के द्वारा एक प्राइवेट कंपनी को कंप्यूटर कार्य ठेके पर कराए जाते हैं । यह भी जानकारी मिली है कि बीते डेढ़ वर्षों में जिस कंपनी को ठेका दिया गया है उसके कर्मचारियों के द्वारा लगातार इस तरीके की गल्तिया की जा रही है। जिसके कारण यूनिवर्सिटी का नाम तो बदनाम हो रहा है। दूसरी ओर छात्रों के भविष्य पर भी ग्रहण लग गया है। आक्रोशित छात्रों का कहना है कि कल से आगे की पढ़ाई के लिए अन्य यूनिवर्सिटी में दाखिले शुरू हो जाएगें।
किंतु यदि समय रहते हमारा रिजल्ट नहीं सुधारा गया तो रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग की यूनिवर्सिटी के सीट भर जाएंगे । जिसके बाद उन्हें अगले वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा । यूनिवर्सिटी के गड़बड़ियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा । जिसके कारण छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं । इस दौरान बैकुंठपुर के स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रार्चाय डी एस पावार ने बताया कि जल्द ही इस त्रुटि को सुधार कर लिया जाएगा । इसके लिए यूनिवर्सिटी मुख्यालय से बात कर लिया गया है । और आगामी 24 घंटे के अंदर ही सुधार किया जाएगा । छात्रों के भविष्य पर किसी भी प्रकार की आंच ना आए इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours