नवरात्र सोमवार सुबह से शुरू हो गया। माना जा रहा है इस बार मां गज पर सवार होकर सर्वार्थ सिद्धि योग में आई हैं। नवरात्र में की गई पूजा से मां जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों का उद्धार करती हैं। नवरात्र के नौ रातों में तीन देवियों महाकाली, महालक्ष्मी और महा सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है आज से बैकुन्ठपुर के सभी देवी मंदिरों और पंडालो में हवन और भजन संध्या के साथ आरती और पूजन किया गया।
यह मान्यता कलश स्थापना के
धर्म के जानकारो की माने तो कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कालिका पुराण के अनुसार कलश के मुख में विष्णु जी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं। कलश के मध्य में दैवीय मातृ शक्तियां निवास करती हैं। दिक्पाल, देवता, सातों दीप, सातों समुद्र, सभी नक्षत्र, ग्रह, कुलपर्वत, गंगादि सभी नदियां, चारों वेद सभी कलश में ही स्थित हैं।
हाथी की सवारी है वर्षा का संकेत
धर्म के जानकारो की माने तो नवरात्र सोमवार को शुरू होने के कारण इस बार मां का वाहन हाथी है। हाथी अधिक वर्षा का संकेत देता है। नवरात्र मंगलवार और शनिवार को शुरू होते हैं तो मां का वाहन घोड़ा होता है, जो सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है। इसके अलावा गुरुवार या शुक्रवार से शुरू होने पर मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं। जो रक्तपात, तांडव, जन-धन हानि का संकेत बताता है। बुधवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं। मां का प्रस्थान भी हाथी पर ही होगा।
बाजारों में हुई पूजन सामग्री की खरीदारी
शहर के बाजारों में रविवार को पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। पूजा का सामान पूर्व के वर्षों के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत महंगा मिला। लोगों ने जो बोने के लिए मिट्टी के पात्र, रोली, मोली, साबुत सुपारी, इलायची, पान, कलश, सिक्के, पंच रत्न, अशोक और आम के पत्ते, नारियल, लाल कपड़ा, फूल माला, फल, पंच मेवे, अखंड ज्योति के लिए दीपक आदि की खरीदारी की। सदर, बुढ़ाना गेट, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड सहित सभी पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही।
फल और मेवो के बढ़े दाम
नवरात्री पर फलों की खरीदारी करने के लिए बाजार में जा रहे ग्राहक काफी परेशान है। लोग बताते हैं कि नवरात्र पर दामों में वृद्धि का असर लोगों को के जेबों पर पड़ रहा है। दो सालों के बाद इस बाद बैकुन्ठपुर में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ शारदीय नवरात्र मनाया जा रहा है। इस बार महंगाई की मार से लोग काफी दुखी भी है। शहर की बाजारों में सबसे अधिक तेजी फलों में सेब, केला, अनार व मेवा में बादाम, मखाना, किसमिस तथा छुहारा में देखने को मिल रही है बताया जा रहा है कि इनके दामो में 20 फीसदी तक का उछाल आया हुआ है। जिसका सीधा असर लोगों की पॉकेट पर पड़ रहा है। फल कारोबारियों के अनुसार नवरात्र में फलों और मेवा मखानों की कीमतें और बढ़ने के आसार पहले से थे। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के दाम रोजाना बढ़ ही रहे हैं, ।
1- भटटीपारा
2- प्रेमाबाग
3- खरवत
4- गढेलपारा
as





+ There are no comments
Add yours