ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक साजिश – संजीव सिंह काजू

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश में लगातार पड़ रहे ईडी के छापे के बाद राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोला है। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने सीधा आरोप लगाया है कि ईडी, सीबीआई, आइटी भाजपा के अनुशांगिक संगठन की भांति काम कर रहे हैं। राजनैतिक विरोधियों को दबाने तथा सत्तारूढ़ भाजपा के राजनैतिक हितों को साधने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का ऐसा उदाहरण इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला है।

अपनी स्थापना के बाद ईडी ने मोदी सरकार के दौरान आठ वर्ष में 95 प्रतिशत विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है तथा एक भी भाजपा नेता के यहां ईडी ने न कभी छापा मारा और न ही कोई केस दर्ज किया है। जब विपक्षी दल के नेताओं के यहां या विपक्षी सरकार को परेशान करने की नीयत से केंद्रीय एजेंसियां छापा मारती है तो भाजपा के नेता बेशर्मीपूर्वक इनके प्रवक्ता की भांति उनके समर्थन में बयानबाजी करते हैं। जैसे कि वे सब ईडी, आईटी के प्रवक्ता हैं। छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम रमन सिंह ईडी के समर्थन में जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं उससे साफ हो रहा है कि ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक साजिश है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours