Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शनिवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर आ रहे हैं। इस दौरान यूथ कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर उनका भव्य स्वागत एवं आतिशबाजी कर स्वागत करेगी। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कोरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के निवास पर उनसे मिलने जाएंगे । बैकुंठपुर के बाद स्वास्थ्य मंत्री चिरमिरी होते हुए मनेंद्रगढ़ जाएंगे जहां वे शिक्षक कर्मचारी संघ के एक कार्यक्रम में उनसे भेंट मुलाकात करेंगे । वहीं पर शनिवार को वे नई लेदरी रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours