Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के छिदडाढ में शुक्रवार की अलसुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगो की माने तो भूकंप के ये झटके लोगों ने सुबह 5 बजकर 28 मिनट में महसूस किए हैं। गौरतलब हो कि बीते 40 दिनो में बैकुंठपुर में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकपं का केंद्र चरचा से 15 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में है । भूकंप की तीव्रता 4.8 केन्द्र जमीन से नीचे 10 किलोमीटर बताया जा रहा है। भौगोलिक अक्षांशीय स्थिति 23. 33 उत्तरी अक्षांश और 82.58 पूर्वी देशांतर थी, मौसम विज्ञानिक बता रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours