नर्स से दिन-दहाडे गैंगरेप ….. कानून व्यवस्था पर उठे सवाल…….. कैंसे करेंगी महिलाए काम

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ के नवगठित एमसीबी जिले के एक सरकारी अस्पताल की नर्स के साथ समाहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। शनिवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीडिता की माने तो शुक्रवार को नर्स के साथ सामूहिक रुप से रेप किया। हैवानियत इतनी कि, पहले युवती को बांध दिया, और फिर उसके बाद गैंगरेप किया गया। 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामला छिपछिपी गांव के झगराखांड थाना क्षेत्र की है। झगराखांड पुलिस के अनुसार मुताबिक, पीड़ित नर्स ग्राम पंचायत पाराडोल की रहने वाली है। वह रोज 5 किलोमीटर दूर छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए सुबह 10 बजे आती है। उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पर्ू्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है। दिपावली के त्योहार की छुट्टियां 21 अक्टूबर से स्कूल में दे दी गई हैं, इसलिए शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे। वहीं पर सरपंच अंगद सिंह ने बताया कि वे और सचिव भी दोपहर 12 से 1 के करीब कर्ा्यालय में ताला लगाकर घर चले गए थे। नर्स वहां अकेली ही बच गई थी। वैसे तो उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी में 3 लोग पदस्थ हैं, लेकिन फिलहाल दो कर्मचारियों को कहीं और अटैच किया गया है। पुलिस ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे 5 आरोपी उप स्वास्थ्य केंद्र में आए। इन्होंने नर्स को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और गैंगरेप को अंजाम दिया। 2 घंटे के बाद शाम के 5 बजे उसके हाथ-पैर खोल दिए और घटना की सूचना किसी को भी नहीं देने की धमकी देकर उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। पीड़ित नर्स जैसे-तैसे अपनी स्कूटी से अपने घर पाराडोल पहुंची और परिवार को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों के साथ झगराखांड थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात के हो जाने से पुलिस भी सकते में आ गई। चूंकि पांच में से 4 आरोपी छिपछिपी गांव के ही रहने वाले हैं, इसलिए नर्स ने उनके नाम बता दिए। इनमें से एक नाबालिग है, जबकि पांचवां आरोपी खड़गवां जनपद पंचायत के कौड़ीमार गांव का बताया जा रहा है। पिडिता का कहना था कि आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात का वीडियो भी बना लिया है। इधर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति नहीं बने। पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours