Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया में दिपावाली के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब एक नाबालिग लड़के ने बम फोड़ने उसे स्टील के गिलास में बम डाल दिया और उसके अगल-बगल ईंट एवं उसके ऊपर से भी ईंट रख दिया। जिसके बाद वह फटा तो गिलास का टुकड़ा लड़के के सीने में घुसा गया और उसकी मौत हो गई है। मामले के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के चरचा थाना अंर्तगत ग्राम नगर के जगत सिंह(16) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। उसकी 2 छोटी बहन भी दूसरे किसी रिश्तेदार के यहां रहती हैं। पिता कुछ काम नहीं करता था। इस वजह से वह इधर-उधर घूमता रहता है। मां की मौत पहले ही हो चुकी है। जगत भी 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां रहता था।
जगत अपने दोस्तों के साथ दिपावाली मना रहा था। रात के वक्त सभी पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान जगत भी बड़ा ऊन बम( टॉप टाइगर) फोड़ने गया था। इस बीच उसने अपने दोस्तों से कहा कि वह इसे अलग तरीके से फोड़ेगा। इसके बाद उसने एक गिलास लाया और गिलास में बम को रखा दिया । साथ ही अगल-बगल ईंट रख दिए। फिर बम में आग लगाकर ऊपर से ईंट रखकर भाग ही रहा था कि इतने में बम फट गया। जगत भाग भी नहीं पाया था और गिलास का टुकड़े उसके सीने में घुस गया।
अधिक खून बहने के कारण मौत
घटना के बाद जगत बेहोश होकर वहीं गिर गया। गिलास और ईंट के टुकड़े चारों तरफ फैल गए थे। तुरंत ही उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल में ले जए। जहां के डॉक्टरों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर किया था। मगर अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शरीर के अंदर मिले गिलास के टुकड़े
उधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसमें शरीर के अंदर स्टील गिलास के टुकड़े मिले हैं। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंगलवार शाम को सामने आई हैं। जगत के दोस्तों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
as


+ There are no comments
Add yours