BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……….DEVELOP by ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में श्री रामकथा के शुभारंभ पर बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा निकाली निकाली गई। सोमवार को श्रीराम कथा से पूर्व बड़ी संख्या में महिलाओं ने गढेलपारा से कलश यात्रा शुरू की। यात्रा में सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश धारण कर तथा कथावाचक दीपू महाराज के साथ नगर परिक्रमा कराई। दीप प्रज्वलित तथा रामायण की आरती कर श्रीराम कथा का प्रारंभ कराया। कथावाचक ने श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान कलश यात्रा गढेलपारा कथा स्थल से आरंभ होकर नगर भ्रमण पर निकाली गई । इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह पार्षद साधना जायसवाल रविशंकर राजवाड़े संगीता राजवाड़े प्रहलाद जयसवाल सहित शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में यात्रा में हिस्सा लिया।
गौरतलब हो कि जन कल्याण समिति बैकुंठपुर के द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन मंगलम कंपाउंड गढेलपारा में सोमवार 7 नवंबर को सुबह 11 बजे कलश यात्रा से आरंभ हुआ। इसे आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संचालक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि रामकथा का आयोजन कथावाचक दीपू महाराज हरिद्वार वाले के द्वारा किया जा रहा है। जहां पर कल मंगलवार 8 नवंबर को श्रीराम नाम महिमा, 9 को शिव पार्वती विवाह, 10 को श्री राम जन्म, 11 को बाल लीला, 12 नवंबर को श्री सीताराम विवाह महोत्सव, 13 नवंबर को केवट प्रेम, 14 नवंबर को श्री राम मंगल यात्रा, 15 नवंबर को भरत चरित्र एवं शबरी प्रेम, 16 नवंबर को सुंदरकांड एवं राम राज्याभिषेक किया जायेगा। 17 नवंबर को हवन एवं भंडारे के साथ राम कथा का समापन होगा।
as


+ There are no comments
Add yours