बैकुन्ठपुर की ट्रैफिक सहित शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर हुए सख्त

Estimated read time 1 min read

सीएमओ नगरपालिका बैकुंठपुर को दिये निर्देश

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

कलेक्टर ने बैठक में सीएमओ नगरपालिका बैकुंठपुर को शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर चूने से मार्किंग की जाए जहाँ तक सामग्री रखी जा सकेगी। मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित ना हो। बैठक में बाजार व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ट्रैफिक सहित शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कलेक्टर सख्त हुए। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना की प्रगति की रिपोर्ट भी ली। कलेक्टर ने स्वच्छता दीदियों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और इससे आजीविका संचालन की जानकारी ली। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कही।

अविवादित नामांतरण, बंटवारा लापरवाहों पर कार्रवाई होगी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समयसीमा की बैठक में राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा का कोई प्रकरण समय सीमा से बाहर ना हो। समयसीमा से प्रकरण बाहर जाने पर समुचित कारण दर्ज करें और यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बेहतर काम करने निर्देशित करें और लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही तहसीलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

इसी तरह कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, नरवा मिशन, तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, मनरेगा भुगतान, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, भू अर्जन के प्रकरण, कृष्ण कुंज की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल के नवीन प्रस्ताव आदि पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours