BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
बैकुंठपुर जनपद पंचायत में प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवडे के द्धारा स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव के संबंध में दिए गया तुल पकड़ता नजर आ रहा है। इस संबंध में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत में प्रदर्शन के दौरान मैंने मीडिया के पूछने पर कहा कि स्थानीय विधायक खाली चेहरा दिखाने के लिए है वह क्यों नहीं आती विरोध को खत्म कराने, उनका क्या काम है जबकि शासनकाल में 10 साल तक मैंने ऐसा कुछ भी नहीं होने दिया पंचायतों में बजट का पूरा काम अटका पड़ा हुआ है जिससे जनता के साथ-साथ जनहीत के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मेरे इस बयान को खाली के स्थान पर साली कहकर सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है। जबकि विडियो में मेरे बयान को सुना जा सकता है। मैंने किसी महिला का अपमान नहीं किया है और ना ही किसी के लिए अपशब्द कहे ।
यह तो कांग्रेस की खिसियाहट है इनके लिए सिर्फ एक ही मुहावरा कहा जाएगा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे । कांग्रेस हार को पचा नहीं पा रही है इसलिए तमाम तरह के अनर्गल आरोप लगाकर षर्मनाक हार से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरीके की हरकत कर रही है । हम स्वस्थ राजनीति करने वाले हैं कभी भी इस तरीके के राजनीतिक नहीं करते । भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल उपाध्यक्ष शैंलेस शिवहर देवेन्द्र तिवारी एवं महामंत्री पंकज गुप्ता ने भी इस संबंध में कहां की यह सब करके भी कांग्रेस को आने वाले विधानसभा में चुनाव हार से नहीं बचा सकता है । इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जिला उपाध्यक्ष शैलेंश शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी महामंत्री पंकज गुप्ता धर्मावती राजवाड़े, पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू कार्यालय प्रभारी भानूपाल, अरशद खान, प्रखर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के लोग मौजूद थे ।
as

+ There are no comments
Add yours