थाने पहुॅच बगैर अनुमति के पुतला दहन पर कार्यवाई की मांग……

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

कोरिया जिला भाजपा के द्वारा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के थाना प्रभारी को लिखित में कांग्रेस के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा गया है कि घड़ी चौक बैकुंठपुर में बगैर अनुमति के पुतला जलाने पर कार्रवाई की जाए । इस दौरान जिला भाजपा की महामंत्री पंकज गुप्ता एवं समस्त भाजपा की ओर से थाना प्रभारी को सोपे पत्र में कहा गया है कि 13 जनवरी को लगभग 1ः30 बजे बैकुंठपुर के घड़ी चौक में कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन भैयालाल राजवाड़े का बिना अनुमति के पुतला दहन किया गया । इसलिए पुतला दहन में उपस्थित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए । इस दौरान बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जिला उपाध्यक्ष शैंलेष शिवहरे देवेंद्र तिवारी महामंत्री पंकज गुप्ता पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अनिलसाहू, भानूपाल, प्रखर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours