BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत सांवारावां निवासी रोहित कुशवाहा पिता स्व. सुरेंद्र कुशवाहा रोहित को पीट-पीटकर बेशर्मी से मारने वाले आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि के साथ योग्यता अनुसार जीवन यापन हेतु नौकरी प्रदान किए जाने की मांग कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच समिति के द्वारा मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में मांग करते हुए कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष तोषित कुशवाहा सहित पूरे समाज के द्वारा मांग किया गया है।
रोहित कुशवाहा पिता सुरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम पंचायत थाना पटना जिला कोरिया का रहने वाला है जो रायपुर में रोजगार की तलाश में गया था। गोरतलब हो कि रोहित की 6 मार्च 2023 को डेंटल कॉलेज मद्धहारपारा रायपुर के सुरक्षागार्डों द्वारा जान से मार दिया गया। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को तत्काल ₹5 लाख सहायता राशि प्रदान करने करते हुए मृतक की पत्नी सुनीता को योग्यता अनुसार नौकरी प्रदान करने के लिए ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांग किया गया है ।
इस दौरान कहा गया है कि मृतक रोहित ही अपने परिवार के जीवन यापन का एकमात्र सहारा था और पूरा परिवार उसी पर आश्रित था इसलिए प्रदेष के मुख्यमंत्री से इस घटना पर गंभीरता से लेते हुए न्यायचित जांच व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए की मांग की गई है।
as

+ There are no comments
Add yours