कोरिया पुलिस का शराब तस्करो पर बडा प्रहार………

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

कोरिया पुलिस ने अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शराब के बड़े खेप को अपने कब्जे में किया है। पुलिस ने अपने इस कार्यवाई में आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब कीमत हजारो रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब के इस खेप से सरकार को राजस्व की हानि शराब के अवैध धंधे से हो रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा के निर्देशन पर थाना प्रभारी पटना संदीप कुमार सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थाे तथा शराब की बिक्री में अंकुश लगाने हेतु जिले में समर्थ अभियान एवं निजात अभियान चलाया जा रहा है साथ ही जिला कोरिया में अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत 12 मार्च को थाना पटना पुलिस के द्वारा पटना से सोनहत मोटर सायकल में अवैध शराब परिवाहन करते अभियुक्त कृष्ण कुमार पिता स्व. भागवत साहू, जाति तेली, उम्र 22 वर्ष, सा. ग्राम ओरगई पंचायत कैलाशपुर थाना सोनहत को रंगे हाथ पकडा गया।

अभियुक्त के कब्जे से (1) रायल स्टेज डिलक्स व्हीस्की 375 एमएल वाली दो नग, मात्रा 750 एमएल कीमती 900 रुपये, (2) रायल स्टेज डीलक्स व्हीस्की 180 एमएल वाली 10 नग, मात्रा 01 लीटर 800 एमएल जिसकी कीमती 2300 रुपये, (3.) आईबी ब्लु सुपर ग्रेंड व्हीस्की 180 एमएल वाली 05 नग, मात्रा 900 एमएल कीमती 1000 रुपये, (4) ग्राण्ड कोलम्बिया स्पेशल व्हीस्की 180 एमएल वाली 05 नग, मात्रा 900 एमएल कीमती 600 रुपये, कुल अंग्रेजी शराब की मात्रा 04 लीटर 350 एमएल तथा (5) 12 नग हावर्ड 5000 वीयर 650 एमएल वाली, मात्रा 07 लीटर 800 एमएल कीमती 2520 रुपये कुल अंग्रेजी शराब सीलबंद की मात्रा 12 लीटर 150 एमएल कुल कीमती 7320 रुपये का शराब व घटना में प्रयुक्त मो. सा. हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 16 एम 6512 कीमती लगभग 40000 रु. अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

जिसके विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है तथा एक अन्य प्रकरण में 13 मार्च को रात्रि गस्त के दौरान एक पीकप सी.जी. 13 डी. 1218 में डेढ टन कोयला चोरी कर ले जा रहा था अभियुक्त विनोद कुमार आ. सहदेव अगरिया, उम्र 32वर्ष, सा. ग्राम पिपरा थाना पटना के विरूद्ध धारा 41(1-4) 379 भा.द.वि. तहत् उक्त दोनो प्रकरण के अभियुक्तो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours