प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 01 जून से किया जा रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन संघ और इनकी तीन सूत्रिय मांगो के समर्थन में सत्तारुढ दल के कई विधायक और संसदीय सचिवो ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम अपना समर्थन पत्र जारी करते इनकी मांगो को पूरे किये जाने का आग्रह किया है। संघ के समर्थन में विधायक डॉ. प्रीतम राम, संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, आम आदमी पार्टी, संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर, संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सहकारी समिति संघ के 3 सूत्रीय मांगों के संबंध में सभी ने मुख्यमंत्री के नाम अपना समर्थन पत्र जारी करते हुए इनकी मांगे पूर्ण किए जाने का आग्रह किया है। इससे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम सहित कई ने इनका समर्थन किया है। अब देखना होगा कि इनकी मांगो पर प्रदेश के मुखिया विचार करते हैं या फिर पटवारियो के हडताल के तरह अनसुना कर देते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours