बैकुंठपुर के शर्मा हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगोपचार संबंधित स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कोरिया जिले में गठित टीम आज सुबह 10 बजे शर्मा अस्पताल पहुंची । गठित दल में स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग नगर पालिका बैकुंठपुर एवं पुलिस प्रशासन के सदस्य मौजूद रहे । इस दौरान गठित दल के द्वारा शर्मा हॉस्पिटल के दस्तावेजों की जांचपरख की गई । हालांकि इस संबंध में विभाग के द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है । गौरतलब हो कि शहर के बिल्डर संजय अग्रवाल की शिकायत पर 13 बिंदुओं में शर्मा अस्पताल की दस्तावेज खंगाले जा रहे है। जिसमें लाइसेंस नवीनीकरण से लेकर, भू-डायवर्सन, सोनोग्राफी करने की जांच शामिल है।
as


+ There are no comments
Add yours