भैयालाल राजवाडे बोले सोसल मिडिया पर बयानबाजी से बचे समर्थक

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ भाजपा के द्वारा पहली सूची जारी करने को एक महीना के बाद भी दूसरी सूची अब तक जारी नहीं आई है किंतु विगत दो दिनों से जिस प्रकार हलचल तेज हो गई है और आ रही खबरों की माने तो एक से दो दिन के अंदर में बीजेपी की दूसरी सूची सामने आ जाएगी । लगातार मीडिया एवं सोशल मीडिया में आ रही खबरों की माने तो बैकुंठपुर विधानसभा से भैयालाल राजवाड़े का नाम पार्टी के द्वारा तय किया हुआ। बताया जा रहा है इसके बाद सोशल मीडिया में भैयालाल राजवाडे के समर्थको के द्वारा लगातार बधाईयो का दौरा चल रहा है। बैकुन्ठपुर के लोगों में उनके नाम की घोषणा से पूर्व ही बेहद उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है जिससे सहज ही आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम का अंदाज लगाया जा सकता है । किंतु इस दौरान प्रदेश के पूर्वमंत्री भैया लाल राजवाड़े ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि पार्टी के घोषणा के पूर्व अति उत्साहित न हो । एक-दो दिन में सूची आ जाएगी फिर आप सब विधानसभा में मिलकर मेहनत करें । इस बार विधानसभा ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी भाजपा का परचम लहराना है एवं कांग्रेस की इस भ्रष्टाचारी और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है । उन्होंने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि विगत 5 वर्षों में जिस प्रकार हमने कुशासन को देखा है । भूपेश सरकार के द्वारा सरेआम किया जा रहे भ्रष्टाचार की पोल अब जनता खोलने जा रही है हालांकि उन्होंने साफ किया कि पार्टी एक-दो दिन के अंदर में ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर देगी । उन्होंने अपने समर्थकों को हिदायत देते हुए कहा है कि सभी संयमित तरीके से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि आम लोगों को मतदान केंद्र तक भाजपा के पक्ष में कैसे लाना है ना की सोशल मीडिया तक बयान बाजी में सीमित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours